Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    • नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » भाई राजु सहनी जाति-धर्म से उपर उठ कर बेटी की करायी शादी

    भाई राजु सहनी जाति-धर्म से उपर उठ कर बेटी की करायी शादी

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar13/06/2025No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    लाभुक परिवार के साथ टीम राजू सहनी।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    समस्तीपुर।  जिले के चर्चित समाजसेवी भाई राजू साहनी ने एक बार फिर ईंसानियत की मिशाल पेश करते हुए, एक मुस्लिम समुदाय की बेटी शादी से पुर्व शादी, बारात में शामिल लोगों के आदर-सत्कार व आवास निर्माण से संबंधित सारा सामान उपलब्ध कराकर परिवार के चेहरे पर खुशी ला दी।

    हम बात कर रहे हैं समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के बेझाडीह गांव निवासी, मोहम्मद फूलबाबू की। जिनके घर में बीते दिनों सोमवार 02 जून की देर रात अचानक आग लग गयी थी। जिसमें उनका घर व घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। यहां तक की मोहम्मद फूलबाबू ने अपनी बिटिया की शादी के लिए जो एक एक पैसा जोड़कर रखा था। वह भी जलकर राख हो गया था।

    इस घटना से परिवार के करीब एक दर्जन सदस्य इस भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबुर हैं। बाबजूद स्थानीय प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इनका हाल-चाल तक जानना मुनासिब नही समझा। बाद में जिला के कुछ पत्रकार भाईयों ने इसकी सुचना जिले के चर्चित समाजसेवी उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी, भाई राजू सहनी को दिया।

    सुचना मिलते ही युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी ने, तत्काल अपने टीम मेंबर को पिड़ित परिवार से मुलाकात करने भेजा, और परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए, आवास निर्माण से लेकर खाने-पीने, राशन किरासन, भोजन बनाने से संबंधित संपूर्ण बर्तन सेट, कपड़ा, बिटिया रानी के शादी से संबंधित श्रृंगार बॉक्स साथ में श्रृंगार का सामान आदि करीब 50 हजार से भी अधिक का सामान उपलब्ध करा दिया। जिसके बाद पिड़ित परिवार के चेहरे खिल उठे।

    इस संबंध में पीड़ित मोहम्मद फूलबाबू ने बताया कि घटना के बाद वह अपने विधानसभा क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि के पास भी गये, लेकिन उनके द्वारा भी उनकी कोई सहायता नही की गयी। अंचल के द्वारा आपदा विभाग से पॉलिथिन मात्र उपलब्ध कराया गया है। लेकिन इसकी सुचना जैसे ही उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवास भाई राजू साहनी जी को हुई। उन्होंने तत्काल 25-30 हजार रूपए की राशन सामग्री तथा बेटी की शादी के लिए कपड़े व श्रृंगार का सामान, घर बनाने के लिए एसबेसटस सीमिंटेड पीलर, खाना बनाने का बर्तन सेट आदि उपलब्ध करा दिया।

    मोहम्मद सरफराज आलम ने कहा कि उनके अभिभावक तुल्य युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने सौहार्द, प्रेम व भाईचारे की जीवन्त उदाहरण पेश करते हुए, पीड़़ित परिवार को, तत्काल करीब 50-60 हजार का सामान उपलब्ध करा दिया। जिससे अब इस परिवार की परेशानी काफी हद तक कम हो गयी है।

    इस संबंध में जानकारी के लिए जब जिले के चर्चित युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी के निजी मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो, उन्होंने बताया कि, उनके टीम के लोगों ने पिड़ित परिवार की एक तस्वीर शेयर किया। जिसे देखकर उनकी आत्मा कांप गयी। ऐसी जगह जहां पर कोई जानवर भी बैठना पसंद नही करेगा, वैसी जगह पर खुले आसमान के नीचे घर की महिलाएं भोजन पकाने व परोसने को मजबुर हैं। जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपने टीम की मदद से पिड़ित परिवार को जरूरी का सारा सामान उपलब्ध करा दिया है। इस दौरान श्री साहनी ने यह भी कहा कि, सेवा का कोई जाति धर्म कहां होता है। “अगर हम अपने घर में 56 प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठा रहे हैं, और हमारे घर के बगल में कोई भुख से तड़प रहा है तो हमारी वह अमीरी किसी काम की नही”।

    इसलिए हमलोगों को चाहिए की विपत्ति के समय में हमे जात-पात, भाषा-धर्म, दोस्ती-दुश्मनी आदि भूलकर, किसी भी रूप से पीड़ित की सेवा करें तथा समाज मे भाईचारे का संदेश फैलाएं।

    मौके पर भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम साहनी, श्रीराम साहनी, रामश्रेष्ठ साहनी, मोहम्मद असरफ अली, मोहम्मद आलमगीर, मोहम्मद सरफराज, सुजित कुमार, चन्दन साहनी, चंद्रकांत सिंह, राजेश कुमार सिंह, ललित कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, रंजीत प्रसाद, हरेंद्र साहनी, सुखलाल साहनी, नकुल साहनी, मदन साहनी, बटोरन साहनी, मन्टु पंडित सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    राजू सहनी ने बढाया सहयोग का हाथ
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026

    क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

    01/08/2026

    दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?