
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ट मे अनुमंडल पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व अनुमंडल स्तरीय वार्षो से लंवित कई भूमि विवादो का सफलापूर्वक निष्पादन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी का प्रतिबद्धता पारदर्शिता एवं त्वरित न्याय प्रणाली को सुदृढ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ है।
इस विशेष बैठक के तहत संबंधित विभागो समन्वय से समस्त पक्षकारो की सुनवाई कर न्योयोचित निर्णय लिए गये लंवित प्रकरणो के निष्पादन से न केवल आम जन को राहत मिली है, बल्कि क्षेत्र में शांति सदभाव एवं विकास कार्य को भी गति प्राप्त हुई है।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि भूमि संबंधी विवादो के शीघ्र निराकरण हेतु प्रशासन पूरी तरह से सजग एवं प्रतिबद्ध है आगामी दिनो मे भी इस प्रकार का विशेष बैठक का आयोजन किया जाऐगा। ताकि कोई विवाद अनावश्यक रूप से लंवित ना रहे।
इस उपलब्धि के लिए अनुमंडल स्तरीय अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, कार्यापालक दण्डाधिकारी पंकज कुमार झा एवं संबंधित पक्षो का सहयोग सराहनीय रहा। अनुमंडल पदाधिकारी ने आम नागरिको से अपील की कि भूमि विवादो के समाधान हेतु विधि सम्मत प्रक्रिया का पालन करे एवं प्रशासन का सहयोग करें।
इस बैठक मे कुल-12 मामलो की सूनवाई करते हुए 08 मामलो का निष्पादन किया गया। शेष अगले तिथि निर्धारीत किया गया।