
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
मोहनपुर । विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर गुरूवार को जिला गंगा समिति एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा पर्यावरण और नदियों के संरक्षण को लेकर मोहनपुर स्थित रसलपुर गंगा घाट पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिसका नेतृत्व करते हुए जिला परियोजना पदाधिकारी नीरजेश कुमार ने गंगा दशहारा पर गंगा स्नान केलिए जुटे श्रद्धालुओं को पर्यावरण और नदियों को स्वच्छ रखने के लिए शपथ दिलायी और विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के थीम प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना को ध्यान रखते हुए गंगा दशहरा के उपलक्ष्य पर गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं के बीच कपड़े के थैले का वितरण किया।
इस दौरान जगह जगह प्लास्टिक के थैले पर सिंगल यूज प्लास्टिक का वहिष्कार कर स्वच्छ भारत की ओर बढ़े, हम गंगा एवं सहायक नदियों तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों में कूड़ा कचरा एवं पॉलीथिन प्रवाहित नहीं करेंगे इत्यादि संदेश लिखे बैनर व पोस्टर लगे थे। इस दौरान डीपीओ ने नदी में कचरा नहीं डालने व कूडादान में कचरे डालने का आग्रह किया।
इसके लिए जिला गंगा समिति के सौजन्य से दो कचरा का डब्बा भी उपलब्ध कराया गया था। पर्यावरण संरक्षण केलिए एक पेड मां के नाम अभियान के तहत नदी के तट पर पौधा रोपण भी किया गया।
इस दौरान एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मौके पर जिला गंगा समिति के नोडल पदाधिकारी अजय कुमार, गंगा सेवी भाई रणधीर, बिपुल कुमार सिंह, रजनीश कुमार,आदर्श, मुस्कान, अन्नू, ईशा, पिंकी, के साथ साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।