
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
उजियारपुर । प्रखंड मुख्यालय के उजियारपुर बाजार निवासी, जितेंद्र पोद्दार की पिछले दिनों एक हादसे में हुई मौत के बाद, प्रखंड मुख्यालय से सटे भगवानपुर कमला गांव निवासी, जिले के चर्चित युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी के टीम के सदस्यों ने उनके परिजनो से मुलाकात की। और उन्हें राशन सामग्री सहित अन्य सहायता उपलब्ध करायी।
इस दौरान स्थानीय युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी के भाई रामश्रेष्ठ साहनी ने बताया कि, पिछले दिनों उजियारपुर बाजार के बंद रेलवे गुमटी के पास के रहने वाले, जितेंद्र पोद्दार की एक हादसे में मौत हो गई थी। इसकी सुचना मिलने के बाद भाई राजू सहनी ने करीब 20 से 25 हजार रूपए की राहत-सामग्री की व्यवस्था करा दी।
उन्होंने बताया कि, आने वाले दिनों में भी वे लोग इस परिवार के लिए हमेशा खड़ा रहेंगे। मौके पर घुरण सहनी, रायपुर पंचायत के वार्ड सदस्या पति दीपक कुमार पोद्दार, श्रीराम साहनी, रामश्रेष्ठ साहनी, भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम सहनी, रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के पुर्व मुखिया उमेश साहनी, बैजनाथ सहनी, मजनू सहनी, महेश्वर सहनी, सुजित कुमार, संजीत सदा, रामवृक्ष सदा, रामप्रवेश सदा, ललित कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, शंकर सदा, प्रमोद कुमार सिंह, अरविंद पासवान, गीता देवी, हरेंद्र कुमार सहित दर्जनों की संख्या में पीड़ित परिवार व स्थानीय लोग मौजूद थे।