
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । आदर्श मिथिला पार्टी के कोर कमेटी की विशेष बैठक हरपुर एलौथ स्थित प्रेम जीत झा के आवास पर पार्टी के अध्यक्ष उमेश भारती की अध्यक्षता में तथा अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद सह आदर्श मिथिला पार्टी के संस्थापक डॉ धनाकर ठाकुर की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
जिसमें पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मिथिला क्षेत्र में चुनाव लडने और मजबूत चुनौती पेश करने का निर्णय लिया गया। इस क्रम में ग्यारह चुनाव क्षेत्र से संभावित उम्मीदवारों की घोषणा भी की गई।
जिसमें मधुबनी जिले के खजौली से रत्नेश्वर झा, हरलाखी से गौड़ी शरण झा, समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर से प्रमोद कुमार सिन्हा तथा वारिसनगर से आसित कुमार चैधरी, दरभंगा जिले के दरभंगा सदर से डॉ राज कुमार महतो, बेनीपुर से दयाशंकर चैधरी, बेगूसराय जिले के बछबाड़ा से सुरेश पासवान, सहरसा जिला के सहरसा से निर्मल कुमार मिश्र तथा सिमरी बख्तियारपुर से उमेश चन्द्र भारती, मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी से संजय ठाकुर, पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से सुबोध कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
आज पार्टी में प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेम जीत झा तथा पार्टी के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष पद पर आसित कुमार चैधरी को तथा डॉ परमानन्द लाभ के संयोजन में पांच सदस्यीय चुनाव घोषणापत्र कमिटी की भी घोषणा की गई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी इसी माह में 26जून को दरभंगा के बेनीपुर में 27 जून को सहरसा जिला में, मधुबनी के जयनगर में 28 जून को, बेगूसराय में 29 जून को बैठक का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में मिथिला शिक्षा मंच सम्बद्ध अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के संयोजक प्रो. पी. के. झा प्रेम, महासचिव रत्नेश्वर झा, कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार झा, डॉ परमानन्द लाभ, पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हरे कृष्ण चैधरी, प्रमोद कुमार सिन्हा, दया शंकर चैधरी, पवन कुमार राय, मिथिला सेवी डॉ केशव कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।