
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। युवा ही देश और समाज की असली ताकत हैं। आज इन युवाओं ने साबित कर दिया कि सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।
समस्तीपुर शहर स्थित धर्मपुर के एक निजी विवाह भवन में आयोजित समारोह के दौरान समस्तीपुर के विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आज इन होनहार युवाओं ने कड़ी मेहनत और समर्पण से सफलता प्राप्त की है, जो क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है।
इस अवसर पर बिहार पुलिस प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हुए 167 अभ्यर्थियों को पाग, चादर, कलम, बुके तथा मोमेंटो से सम्मानित किया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने सेवा के दौरान भ्रष्टाचार से बचने की अपील की।
विधायक शाहीन ने कहा कि वे युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर सुनिश्चित करने को हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों से अपेक्षा जतायी कि वे सेवा में आने के बाद समाज तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
शाहिद स्पोर्ट्स एवं फिजिकल एकेडमी द्वारा आयोजित इस समारोह में एथेलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मोo रिजुउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा, एथलेटिक्स संघ के सचिव मोo रुस्तम अली, कोच मोo शाहिद, डाo एन.के.आनंद, जिला राजद महासचिव मोo परवेज आलम, जिला महासचिव राकेश यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, खेल प्रेमी अनिल कुमार, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद, व्यवसायी मोo शौकत अली, राजद नेता राकेश कुशवाहा, ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, राकेश ठाकुर, युवा राजद जिला उपाध्यक्ष सैयद फैसल आलम मन्नू, जिला राजद सचिव जयलाल राय, प्रखंड उपाध्यक्ष संदीप सरकार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।