
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। विश्व माहवारी दिवस के अवसर पर समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में छात्राओं की आम सभा प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गयी। जिसमें बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन विषय पर चर्चा कर जागरूकता लाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने कई दृष्टांत एवं सच्ची कथाओं के माध्यम से बालिकाओं के झिझक को समाप्त करते हुए विद्यालय में लगे वेंडिंग मशीन का उपयोग करने पर बल दिया।
शिक्षिका विभा कुमारी ने छात्राओं से माहवारी के समय सुरक्षित रहने के लिए पैड के उपयोग पर बल दिया और कहा कि माहवारी में उपयोग किए गए कपड़े या पैड का निस्तारण भी सही तरीके से करना चाहिए। इसके लिए विद्यालय में मशीन लगा हुआ है जिसमें उसे डालकर डिस्ट्रॉय करना चाहिए।
उन्होंने कहा सही सही जानकारी के अभाव में बालिकाओं को इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए इसके प्रति पुरी जानकारी और जागरूकता जरूरी है। इसी लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर बाल संसद की प्रधानमंत्री शालिनी कुमारी ने कहा कि हमें रेड डॉट चैलेंज के बारे में जानकारी रखकर अनेक अदृश्य समस्या से छुटकारा पाने एवं स्वस्थ परिवेश के निर्माण करने में सहयोग करने की जरूरत है।
मौके पर शिक्षिका कंचन कुमारी, रेनू कुमारी, विमला कुमारी, अर्चना कुमारी, शबनम कुमारी, इंदिरा कुमारी, सुधा रानी, किरण कुमारी, अदिति जयसवाल, मधुलिका कुमारी, अंकिता कुमारी, बीवी शकीला रहमान और छात्राओं ने बालिका स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संकल्प दोहराया।