
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ओईनी । दक्षिणी मंडल के कैजिया विष्णुपुर ब्रह्मस्थान के प्रांगण में पूसा दक्षिणी मंडल के प्रथम कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मधु पासवान ने की एवं संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पासवान ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला महामंत्री सुनील कुमार राय, जिला मंत्री अभय कुमार गुड्डू प्रदेश नेता धीरेन्द्र कुमार यादवख् जिला उपाध्यक्ष मधुबाला, प्रदेश नेता अतुल राज सहित जिला से आये हुए सभी पदाधिकारियों ने बूथ सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देते हुए एकबार फिर अपना बूथ सबसे मजबूत अभियान में जुट जाने का आह्वान किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। मौके पर मंडल महामंत्री सूरज चैधरी, रौशन ठाकुर, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुकेश कुमार महतो, रंजन शर्मा, कौशल कुमार मिश्र,
वीणा रानी, संतोष कुमार सिंह, पवन कुमार, सूरज राम, सुनील पासवान, राज किशोर पासवान, सच्चिदानंद झा, धनजय कुमार मिश्र, विनोद कुमार सिंह, मनीष कुमार गुप्ता, कृपा शंकर प्रसाद, मोहम्मद तौसीफ, पवन कुमार पिंटू, फुलिया देवी, सुमित्रा देवी, सुमन देवी, रेणु देवी, कपिलेश्वर पासवान, संजीव कुमार, लालू पासवान, शिव कुमार सिंह, बुधन पासवान, कृष्ण कुमार, गौतम कुमार, अनुराग कुमार, नागेश कुमार, कार्तिक पासवान, इंद्रजीत पासवान, अंशु कुमार,
सूर्यकुमार पासवान, महेश्वर पासवान, रामाश्रय पासवान, राम सिंगारी देवी, कुलेश्वरी देवी, सुनैना देवी, सुनीता देवी, पृथ्वी लाल पासवान, लक्ष्मी देवी, चंपा देवी, चुहिया देवी, पानो देवी, निर्मला देवी, अनुराग कुमार, शिवचंद्र पासवान, अमित कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे।