
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक गोला रोड स्थित गौशाला भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुजय कुमार पासवान ने वहीं संचालन महामंत्री आलोक कुमार ने किया।
उपस्थित मुख्य अतिथी विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने मात्र 24 मिनट में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया, भारतीय सेना के इस अद्भुत शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को देख आज पूरी दुनिया स्तब्ध है।
डॉ. तरुण ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में 11 वर्षो में देश के विकास का काम बहुत तेजी से हुआ है, आज भारत पूरे विश्व मे चौथी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष व 9 जिला के बूथ सशक्तिकरण के प्रभारी उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 1 जून से 10 जून तक मे सभी शत-प्रतिशत बूथ समिति को समीक्षा कर बूथों को सशक्तीकरण करना है। प्रत्येक बूथों पर 5 सक्रिय सदस्य बनाना है।
बैठक को सम्बोधित करने वाले अन्य नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्याम पासवन, भाजपा नेता सुनील कुमार गुप्ता, राकेश राज, बीरेंद्र यादव, पूर्व ओबीसी मोर्चा के प्रदीप साह शिवे, मुख्यालय प्रभारी मनोज जायसवाल, पूर्व जिला महामंत्री राजीव चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गीतांजली, नगर महामंत्री विजय शर्मा पिंटू, मंडल उपाध्यक्ष मनीष चन्द्रवंशी, मीना गुप्ता, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू देवी, नगर मंत्री वैजू चौधरी, महिला नेत्री मनीषा पांडेय इत्यादि उपस्थित रहे।