
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे दि. 24.05.25 को पुनः समस्तीपुर मण्डल के समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, मधुबनी, जयनगर स्टेशनों पर लालगाडी से टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे 18 टीटीई एवं 07 आरपीएफ कर्मी को लगाया गया था।
चेकिंग के दौरान ट्रेन स. 12565, 13225, 11062, 63377, 13031, 75209, 18119, 14673, 06212 को चेक किया गया। इस दौरान कुल 353 मामलों से ₹205580/- राजस्व की प्राप्ति हुयी.
मंडल रेल प्रशासन की ओर से बताया गया है कि यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक करन उद्देश्य से समस्तीपुर मण्डल द्वारा विशेष *लालगाडी* से टिकट चेकिंग करायी जा रही है। जिसके फलस्वरूप इन स्टेशनों के टिकट खिड़कियों पर यात्रा टिकट लेने के लिये यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखी गयी.
यत्रियों से अपील है कि उचित किराया का टिकट लेकर ही यात्रा करें। समस्तीपुर रेल मंडल यात्रियों के बेहतर एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव हेतु प्रयासरत है।