
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में तीन दिवसीय मशाल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 14 व अंडर 16 बालक- बालिका संवर्ग के लिए खेल की पांच विधाओं यथा एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइकलिंग, वॉलीबॉल का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कडी में प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्लस्टर रिसोर्स सेंटर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रतियोगिता के संचालक सह प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मवि बेला पंचरुखी, चकहाजी, रघुनाथपुर बेला और उउमा विद्यालय बेला पंचरुखी के चयनित बालक संवर्ग के खिलाड़ियों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
निर्णायक के रूप में शिक्षक विमल कुमार साह, शत्रुघ्न कुमार अमजद हुसैन, कंचन कुमारी, हीरा कुमारी, रामप्रसाद सिंह ने अपनी महती भूमिका को निभायी। इस अवसर पर सबसे पहले कबड्डी कोर्ट पर पहुंचे संचालक मुकेश कुमार ने खिलाडियों से परिचय करने के बाद हरी झंडी दिखाकर खेल का शुभारंभ किया।