
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। शहर को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित, व अतिक्रमण मुक्त ग्रीन सिटी बनाने में आप शहर वासी का सहयोग अति आवश्यक है। शहर अतिक्रमण मुक्त रहेगा तो आम लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत होगी, आपात स्थिति में आवागमन सुविधाजनक होगा और व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी।
एसडीएम दिलीप कुमार ने शहर के खाटू श्याम बिहारी मंदिर प्रांगण के सभागार में जिला प्रशासन व व्यवसायियों के बीच संवाद कार्यक्रम के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा शहर को अतिक्रमण मुक्त करके ही जाम की समस्या का स्थाई समाधान हो सकता है।
बताते चलें कि समस्तीपुर शहर के सुरक्षा सुंदरता व अतिक्रमण मुक्ति के विषय पर मंगलवार को व्यवसायियों के साथ संवाद सह संगोष्ठी कार्यक्रम सदर अनुमंडल पदाधिकारी एडीएम दिलीप कुमार के अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन कांफ्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने किया।
इस दौरान एसडीएम ने विशेष रूप से आग्रह किया कि, सभी व्यवसायी अपने-अपने प्रतिष्ठान के सामने चार-पांच गमला भी रखें ताकि, सडकें व दुकान सुन्दर दिखे एवं शहर ग्रीन सिटी के रूप में पहचाना जाए। कार्यक्रम में उपस्थित सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एएसपी संजय पांडे ने व्यवसायियो को अपनी सुरक्षा पर भी खर्च करेने की सलाह दी और कहा कि उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरा अपने-अपने प्रतिष्ठान में आगे करके लगाएं। ताकि अवांछित तत्व की पहचान हो सके, एवं प्रशासन को उससे कार्रवाई करने में सहूलियत हो सके।
साथ ही कहा कि किसी अवांछित व्यक्ति या किसी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त व्यक्ति की सूचना अविलंब पुलिस को दें या 112 की सेवा ले। जो आप लोगों के सुविधा के लिए मोटरसाइकिल पर भी उपलब्ध कराया गया है।
कार्यक्रम में कैट जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि हम व्यवसाईयों के तरफ से प्रशासन को हर अपेक्षित व सकारात्मक सहयोग सदा रहेगा। कार्यक्रम में नगर थाना अध्यक्ष, व ट्रैफिक थाना अध्यक्ष ने भी शहर की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में ट्रैफिक संबंधी व्यवस्था पर अपना विचार रखे।
म,के पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के कमल किशोर गुप्ता, राकेश राज, ओम प्रकाश, डॉ अमित कुमार मुन्ना, प्रदीप शाह सिवे, ड्रग एसोसिएशन के राकेश कुमार तनेजा, विनोद राय, खुदरा गल्ला व्यवसाय संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, महेंद्र केडिया, मनोज कबर, वीडियो संगठन के सचिब राजीव रंजन, रणजीत राम, मछली आढ़त संघ के गुलशन कुमार, प्रभात कुमार शाह, धर्मेंद्र पोद्दार, सियानंद शाह, जितेंद्र जायसवाल, गोपाल शाह, पार्षद शंकर शाह राकेश कुमार आदि भी अपने-अपने विचार रखे।
जिसमे उन्होने शहर के खाटू श्याम मंदिर प्रांगण के निकट बंद पर, स्टेशन रोड जीआरपी थाना के निकट, मगरदही घाट आदि, जगहो पे चलंत शौचालय लगाने एवं पार्किंग की व्यवस्था करने की मांगे रखी। जिसे पुरा करने आश्वासन के साथ धन्यवाद ज्ञापन नगर उपायुक्त ने किया।