Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • स्वस्थ बचपन को लेकर प्रशासन गंभीर, निरीक्षण का सिलसिला जारी
  • जीविका के सहयोग से हुआ स्व गणना कार्यक्रम का आयोजन
  • बच्चों व शिक्षकों ने अगली पीढ़ी हेतु सुरक्षित पृथ्वी बनाने का लिया संकल्प
  • सेहत के राज का खजाना है अंगूर – संजीव पाण्डेय
  • अपोलो डेंटल में तीन हिस्से में टूटे जबड़े का हुआ सफल ऑपरेशन
  • पृथ्वी की रक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी : कादरी
  • गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बाल स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में
  • यातायात नियमों को लेकर परिवहन विभाग हुआ सख्त
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » बिहार ने सुझाया, केन्द्र ने अपनाया, जातीय जनगणना पर जबरन श्रेय लेने का पाखंड कर रहा विपक्ष: अंजुम आरा

बिहार ने सुझाया, केन्द्र ने अपनाया, जातीय जनगणना पर जबरन श्रेय लेने का पाखंड कर रहा विपक्ष: अंजुम आरा

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar02/05/2025Updated:03/05/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

समस्तीपुर । समस्त बिहार वासियों के लिए गर्व का बात है कि जातीय गणना जैसे ऐतिहासिक कदम की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार से हुई। आज वही सोच और संकल्प राष्ट्रीय स्तर पर अपनाया जा रहा है। शुक्रवार को शहर के परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्ट की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने मीडिया कर्मियों से उक्त बातें कही।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो रास्ता दिखाया, उसे अब देश ने अपनाया है।

बताते चलें कि केन्द्र सरकार द्वारा जाति आधारित जनगणना की मंजूरी मिलने के बाद समस्तीपुर परिसदन में शुक्रवार को पधारी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने पत्रकारों को संबोधित किया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरी नीलम सहनी एवं दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने संयुक्त रूप से की।

संवाददाता सम्मेलन में सबसे पहले पूर्व लोकसभा सांसद सह कार्यकारिणी सदस्य अश्वमेघ देवी ने प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा का मिथिला की परंपरा के अनुसार शाल, पाग आदि से अभिनंदन किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्रीमति आरा ने राष्ट्रीय स्तर पर जातीय जनगणना के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया तथा बिहार से इसकी नींव रखने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विशेष धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर विपक्ष जबरन श्रेय लेने का पाखंड कर रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि इसकी पहल और बिहार में इसका संपूर्ण नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विपक्ष की भूमिका मात्र समर्थन देने तक सीमित रही है। उन्होंने कहा कि समर्थन देने और पहल करने में गहरा अंतर होता है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 में सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह मांग उठाई थी कि वर्ष 2021 की जनगणना जातीय आधार पर हो। इस विषय पर बिहार विधानसभा से सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित किया गया था, और उस समय राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार थी।

वर्ष 2022 में जब बिहार में पहली बार जातीय गणना का निर्णय लिया गया, तब भी एनडीए गठबंधन की सरकार थी। अंजुम आरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह चुनौतीपूर्ण कार्य न केवल सुचारु रूप से संपन्न हुआ, बल्कि समय-सीमा के भीतर इसके आँकड़े भी सार्वजनिक कर दिए गए, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

उन्होंने याद दिलाया कि इंडी गठबंधन की बैठक में जब नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना को पहली प्राथमिकता देने का प्रस्ताव रखा, तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे नकार दिया था।

आगे उन्होंने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की यह जन्मभूमि एव कर्मभूमि है राजद के लोगों ने उनका हमेशा ही अपमान किया है, यह लोग हमेशा ही आरक्षण विरोधी रहे हैं। उन्होंने कहा कि जातीय गणना का मुद्दा प्रारंभ से ही हमारे नेताओं की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है।

मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष डॉक्टर दुर्गेश राय, रालोमो जिला अध्यक्ष विनोद चैधरी, हम जिलाध्यक्ष धीरज ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, जदयू जिला प्रवक्ता अनस रिजवान, सुबोध कुमार सिंह, सुनिल कुमार गुप्ता, तौहीद अंसारी, संजीत कुशवाहा, शुभकांत ठाकुर आदि मौजूद थे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

जातिय जनगणना
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

वैज्ञानिकों ने किया बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण

18/04/2026

डिजीटल युग में आंखों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : संजीव पाण्डेय

18/04/2026

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?