
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। भाजपा के पूर्व एमएलसी स्व. हरिनारायण चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर बुधवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित होटल कैलाश इन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।


इस मौक पर एस.के.मण्डल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष एस.के.मण्डल ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस दौरान अपने उदगार व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि स्व. चौधरी हमेशा लोगो के दिलों पर राज किये। वे तमाम सामाजिक भेद भाव से उपर उठकर सभी को बराबर सम्मान देते थे। यही कारण था कि सभी दलों के लोग भी उन्हें आदर देते थे और इज्जत की नजर से देखते थे।

श्री मंडल ने कहा कि उच्च राजनीतिक आदर्शों, मूल्यों और राजनीतिक सुचिता के पैरोकार स्व चौधरी की समस्तीपुर की राजनितिक दुनिया में लोगों को सदैव कमी खलती रहेगी।