
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड युवा पीढी के रूझान और उनके बदलते मिजाज के साथ खुद को बदलने केलिए हमेशा तैयार रहती है। इसी कडी में कंपनी ने नये फीचर व तकनीक से लैश एक और दमदार बाईक हण्टर 350 2025 मॉडल को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने केक काट कर नये माॅडल के लांचिंग का जश्न मनाया। इस अवसर पर आदित्या मोटर्स के प्रबंधक मनीष झा ने बताया है कि यह बाइक भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। हमारे सभी आउटलेट पर भी इस बाईक की ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी गई है। साथ ही कंपनी के वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से बुक किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि शानदार रोड ग्रुप और बेजोड़ संतुलन केलिए प्रसिद्ध राॅयल एनफील्ड का बहुप्रतीक्षित बाइक हंटर 350 तीन नये वेरिएंट और नए कलर ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है। श्री झा ने बताया कि इसे असिस्ट और स्लिप क्लच के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ Led लाइट C टाइप यूएसबी चार्जर ऑप्शन ग्राउंड क्लियरेंस 160 mm इसे खास बनाता है।

कुल मिलाकर यह एक ऐसा मोटरसाइकिल है जो धीमी स्टॉप-स्टार्ट ट्रैफिक से निपटने, घुमावदार सड़कों पर आसानी से चलाने या हाईवे पर क्रूज मोड पर दौड़ाने के लिए बनाई गई है।

