
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष / सचिव की बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को आयोजित बैठक में राजनितिक दलों को जिले में निर्वाचन से जुड़ी गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अगामी 22 मई से विधान सभा निर्वाचन हेतु ई०वी०एम० की एफ०एल०सी० प्रारंभ की जा रही है जिसमें आपकी / आपके प्राधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति आवश्यक है। गत बैठक से आज तक सत्त अद्यतीकरण के तहत जितने नाम जोड़े, हटाए एवं संशोधित किए गए इसकी सूचना आपको उपलब्ध करायी गयी है।

उन्होंने कहा कि अभी भी भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल एवं जनता दल (यू) के अतिरिक्त अन्य पार्टियों से BLA की सूची अप्राप्त है। आपसे पुनः अनुरोध है कि शीघ्रताशीघ्र BLA नियुक्त कर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दें।

बैठक में बिनोद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, भाजपा के सुनील कुमार, लोजपा (R) से अनुपम कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष, रालोजपा से विनय कुमार चौधरी, जदयू से मो० रिजवान, कम्युनिष्ट पार्टी से रामाश्रय महतो, ललन कुमार, राजद से भिखारी लाल प्रसाद सिंह, एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

