विद्युत अधीक्षण अभियंता ने किया छठ घाटों का निरीक्षण,

ओई नी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग तत्पर है। विद्युत अधीक्षण अभियंता कुमार गौरव ने शुक्रवार को समस्तीपुर के विभिन्न छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार के साथ वीआईपी घाट, राम गोविंद प्रसाद घाट, सतमलपुर घाट, प्रसाद घाट, नीम गली घाट, बीआरबी कॉलेज घाट, धर्मपुर घाट इत्यादि जगहों का निरीक्षण किया गया।
की जा रही नंगे तारों को कवर तार से बदलने की कार्रवाई :
इस दौरान छठ घाट के मार्ग पर लुंज पुंज तारों को सुदृढ़ करवाते हुए एचटी, एलटी लाईन का निरीक्षण किया गया, साथ ही पूर्ण किए गए मेंटेनेंस कार्य का भी निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि, जहां जरूरत पड़ी वहां सीमित योजना में 11केवी और एलटी लाईन के नंगे तारों को कवर तारों से बदल दिया गया है। जैसे वीआईपी घाट, बीआरबी कॉलेज घाट, तथा धर्मपुर घाट के मार्ग में कवर तार बदला गया है और शेष जगहों पर नंगे तारों को कवर तार से बदलने की कार्रवाई की जा रही है।
कंट्रोल नंबर दर्शाने हेतु फ्लेक्स बैनर :
बिजली से संबंधित सभी जानकारी के लिए प्रमुख छठ घाट पर बिजली कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के साथ विद्युत विभाग के कंट्रोल नंबर दर्शाने हेतु फ्लेक्स बैनर इत्यादि लगाने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर लोग तुरन्त खबर कर सके।