
समस्तीपुर/उजियारपुर (एसएनबी)। सूबे के मुख्यमंत्री विकास को लेकर एक से बढकर एक दावा कर रहे है। प्रगति यात्रा के दौरान तमाम फोकस बिहार के विकास पर किया गया। मगर आलाधिकारियों द्वारा तमाम फोकस पर कालिख पोतने का काम उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बेलारी पंचायत वार्ड 03 में किया गया।
इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार 2016 में नल जल योजना शुरू हुआ। जिसके लिए जल मीनार भी तैयार कर खड़ा किया गया मगर 9 वर्ष बाद भी लोगों के घर तक नल से जल आपूर्ति अब तक नहीं किया जा सका। जिससे से सदा समुदाय के लोगों में काफी आक्रोश है।
गुरूवार को संवाददता को देखते ही जुटे लोगों ने एक स्वर में कहा कि अब अगर कोई नेता वोट मांगने आते हैं तो उन्हें हम लोगों के द्वारा खदेर कर भगाया जाएगा। क्योंकि हम लोग को 9 वर्षों में नल का जल अब तक नसीब नहीं हुआ।
मौके पर वार्ड सदस्य योगेन्द्र पंडित ने कहा कि अब वार्ड का चुनाव भी हम नहीं लड़ेंगे किस मुंह से हम लोगों से वोट मांगेंगे। वहीं समाजसेवी संतोष कुमार ने भी इस बदहाली को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर पदाधिकारी अविलंब इस पर संज्ञान नहीं लेते हैं तो उग्र आंदोलन करेंगे।