
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मथुरापुर, समस्तीपुर में महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् मौलाना मजहरुल हक की 159वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने उनके योगदान को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अध्यक्ष मो० अबु तमीम की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशिष्टता प्रदान किया। महाविद्यालय के सचिव मो० अबु सईद ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस ने तथा मंच संचालन अशोक कुमार अकेला ने किया।
समारोह का शुभारंभ मौलाना मजहरुल हक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई भूमिका तथा शिक्षा और सामाजिक सद्भाव के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने मौलाना मजहरुल हक के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मो० अबु तमीम ने अपने संबोधन में कहा कि मौलाना मजहरुल हक़ का जीवन हमें राष्ट्रहित, शिक्षा और सामाजिक एवं राष्ट्रीय एकता के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। सचिव श्री मो० अबु सईद ने भी उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।
प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि मौलाना मजहरुल हक का व्यक्तित्व भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अमूल्य अध्याय है और उनके विचार आज भी शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में मार्गदर्शक हैं।
महाविद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने मौलाना मजहरुल हक के जीवन, आदर्श और विचारों को जीवंत किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार अकेला, डॉ राहत करीम, रंजना कुमारी, डॉ हरजिन्दर कौर, सविता कुमारी, स्वाती कुमारी, प्रशांत कुमार, विकास कुमार, डॉ सेराज अहमद, शशि कुमार, मो० नजीर, मो० फैयाज, मो० दानिश, जुल्फिकार आलम, कामिनी जायसवाल, राम शंकर राय, रंजन कुमार, अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। छात्रध्यापक राज कुमार, निखत शाहीन, मो० अरशद अंसारी, अदिति कुमारी, रौशन कुमार, पूजा कुमारी, शिव शंकर कुमार, प्रतिभा शर्मा, संजीव कुमार, पूजा भारती, माया कुमारी, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।