प्रत्येक विधानसभा केलिए 10 काउंटर और प्रत्येक काउंटर पर 3 कर्मी रहे तैनात


ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में पहले चरण में संपन्न हो गया। मतगणना 14 नवंबर को जिला मुख्यालय से सटे जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में होनी है। जिसको लेकर यहां ईवीएम कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। गुरुवार को 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद समस्तीपुर कॉलेज पर ईवीएम वीवीपैट जमा करने का सिलसिला चल पड़ा।
देर रात तक कॉलेज परिसर में मतदान पदाधिकारी जगह जगह अपने कागजात दुरुस्त करते दिखे, वहीं ईवीएम वीवीपैट संग्रहण काउंटरों पर भी लंबी लंबी कतारें लगी रही। वहीं कॉलेज के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। जिससे कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में आधी रात बाद भी मेले जैसी खासी चहलपहल और गहमागहमी दिखाई दी।
बताते चलें कि मतदान पदाधिकारियों की सुविधा के लिए प्रत्येक विधानसभा केलिए 10 काउंटर बनाए गए थे और प्रत्येक काउंटर पर 3 कर्मी तैनात किए गए थे। कई मतदान केंद्रों पर देर शाम तक मतदान होने से रात्रि के चौथे प्रहार तक ईवीएम जमा करने का कार्य चलता रहा।
ईवीएम पहुंचने के साथ ही समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी और उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी की टीम मुस्तैद रही।
वहीं चुनाव एवं ईवीएम वीवीपैट संग्रहण के मद्देनजर यातायात पुलिस के द्वारा शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया गया था। जिसमें शहर में चिन्हित स्थलों पर वन वे, नो इंट्री और रुट डायवर्ट किया गया था, ताकि मतदान केंद्रों से ईवीएम और वीवीपैट को सुरक्षित संग्रहण केंद्र ले जाने में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो।
इसके अलावे सुरक्षा के दृष्टकोण से 11 चिन्हित स्थलों पर ड्रॉपगेट और बैरिकेडिंग बनाया गया था। यातायात संधारण के लिए 26 चिन्हित स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल प्रतिनियुक्त रहे। आगामी 14 नवंबर को मतगणना होनी है।