
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय पंचतंत्र सभागार में आरपीएल एवं डोमेन विषय पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सह कृषि विज्ञान केंद्रों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
अतिथियों के स्वागत सम्मान, एवं कुलगीत प्रसारण के उपरांत आगत अतिथियों व विश्वविधालय के कुलपति डॉ. पी. एस. पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन् किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि हमें कौशल दक्षता की ओर बढ़ना होगा इसके लिए इस तरह की प्रशिक्षण को अधिक संख्या में आयोजित करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर विश्वविद्यालय स्वयं ही इस तरह के प्रशिक्षणों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाएगी। डाॅ पाण्डेय ने कहा कि दक्ष अध्यापक, ट्रेनर, मास्टर ट्रेनर, वितीय सहायता के साथ सभी जरूरी आधारभूत संरचना विश्वविद्यालय में पहले से ही मौजूद हैं।
डॉ. पांडेय ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष से सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों को भी इस योजना से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को इस तरह के प्रशिक्षण से किसानों और समाज पर पडने वाले प्रभावों को भी अध्ययन करने की आवश्यकता हैं।
इस अवसर पर बामेती, पटना के निदेशक धनंजयपति त्रिपाठी, उप निदेशक शारदा शर्मा एवं अजीत कुमार ने पोर्टल और नए कौशल केंद्र व पंजीकरण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रत्नेश झा ने भी संदर्भित विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजीव कुमार ने किया। मौके पर विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्रो के प्रमुख व वैज्ञानिक सहित अन्य उपस्थित थे।