
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क मुंगेर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) और क्षेत्रीय निदेशालय पटना के क्षेत्रीय निदेशक श्री विनय कुमार के पत्र के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय निदेशालय, अहमदाबाद (गुजरात) द्वारा दिनांक 01 से 07 दिसम्बर, 2025 तक कॉमर्स कालेज, दभोई, जिला वडोदरा (गुजरात) में आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में सहभागिता हेतु बिहार के दो विश्वविद्यालय 10 एनएसएस स्वयंसेवकों को सहभागिता करनी है। बिहार के दो विश्वविद्यालय की सूची इस प्रकार है :-
1. टी० एम० बी० विश्वविद्यालय, भागलपुर
2. मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर
मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय से 4 स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। मुंगेर विश्वविद्यालय से चयनित स्वयंसेवकों में
1. बीआरएम कॉलेज, मुंगेर से मुस्कान कुमारी
2. आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर से अभिलाषा कुमारी
3. केएसएस कॉलेज, लखीसराय से रितिक रोशन
4. इंटरनेशनल कॉलेज ,घोसैठ से दिवाकर कुमार
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एकता शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यकम, शैक्षणिक कार्यक्रम, एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होना है। जिसमें सहभागिता हेतु उन्हीं स्वयंसेवकों का चयन किया गया है जो माई भारत पोर्टल पर राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वयंसेवक के रूप में पंजीकृत हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों, (कजरी व झूमर नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, लोकनृत्य एवं लोकगीत आदि) क्षेत्रीय हस्त शिल्प, भाषा में निपुण तथा शैक्षणिक, सांस्कृतिक कौशल और नेतृत्व क्षमता रखते हैं।
प्रतिभागियों को दिनांक 30 नवम्बर, 2025 की शान या 01 दिसम्बर, 2025 की सुबह को शिविर स्थल पर पहुँचना है। चयनित प्रतिभागी ने मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ महेश्वरी मिश्रा और कुलसचिव डॉ घनश्याम राय से शिष्टाचार मुलाकात की। मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू ने कहा कि प्रतिभावान छात्रों को राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए चयन किया है। राष्ट्रीय पटल पर मुंगेर विश्वविद्यालय के छात्रों की सहभागिता में वृद्धि हुई है।
मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डाॅ) संजय कुमार ने इस उपलब्धि केलिए प्रेषित बधाई संदेश में कहा है कि मुंगेर विश्वविद्यालय लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित शिविर में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर, राष्ट्रीय एकता शिविर और एडवेंचर कैंप में मुंगेर विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों का चयन एनएसएस की सक्रियता का परिणाम है।
मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ घनश्याम राय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में से मुंगेर विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों का चयन गर्व की बात है । यह चयन ही नहीं बल्कि प्रतिभा का सम्मान है। कुलपति नेतृत्व क्षमता और कार्यक्रम समन्वयक की मेहनत ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की अपनी पहचान बनी है।
इस सफलता पर विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों डॉ प्रियजन तिवारी, डॉ अंशु राय, डॉ सूरज कोनार डॉ कुंदन लाल, डॉ संजय मांझी, संबंधित कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिजेंद्र कुमार डॉ गिरीश चंद्र पांडे, डॉ निर्मला कुमारी और कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ वंदना कुमारी ,डॉ संजीव कुमार,डॉ अमित कुमार ने बधाई दिया।
कार्यालयकर्मी सुमंत कुमार और सौरव शांडिल्य द्वारा आज स्वयंसेवकों का दस्तावेज सत्यापन किया गया उसके बाद चयनित सूची को क्षेत्रीय निदेशालय पटना भेज दी गई।