
समस्तीपुर । अगले पांच दिनों तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बरकरार है। गरज वाले बादलों की आसमान में मौजूदगी रह सकती है। इस बाबत डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 19 अप्रैल तक के मौसम पुर्वानुमान के अनुसार

उत्तर बिहार के जिलों में फिर से गरज वाले बादलों के बनने की संभावना है। 18-19 अप्रैल के आसपास अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वर्षा के समय हवा तेज रह सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, और इसके अगले 5 दिनों तक 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

पुर्वानुमानित अवधि में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्व हवा चल सकती है। तेज हवा तथा वर्षा की संभावना को देखते हुए किसान भाईयों को सलाह दिया जाता है कि वे गेहूं की काटने एवं दौनी में सावधानी बरतें। साथ ही सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित कर ले।

