
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
संतोष कुमार
हसनपुर। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर बाजार स्थित विधानसभा स्तरीय मुख्यालय में शुक्रवार को महान विचारक, समाज सुधारक, दार्शनिक और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह पूर्वक मनायी गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
रालोमो के युवा जिलाध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा ने समारोह का नेतृत्व करते हुए कि सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध समाज के सभी वर्गों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
इस दौरान श्रद्धांजलि देने वालों में हसनपुर प्रखंड रालोमो अध्यक्ष व प्रखंड 20 सूत्री सदस्य जयप्रकाश महतो, युवा हसनपुर अध्यक्ष मनीष पासवान, बिथान प्रखंड अध्यक्ष व 20 सूत्री पवन कुमार महतो, बिथान प्रखंड 20 सूत्री सदस्य शिवनाथ पटेल, सिंघिया प्रखंड 20 सूत्री सदस्य सुमन सिंह,
हसनपुर राष्ट्रीय लोक मोर्चा किसान पर पोस्ट के प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, युवा जिला महासचिव राहुल दास आदि शामिल थे। इसी क्रम में नवनियुक्त 20 सूत्री प्रखंड कमेटी के सदस्यों को माला पहनकर सम्मानित किया गया।
