Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • स्वस्थ बचपन को लेकर प्रशासन गंभीर, निरीक्षण का सिलसिला जारी
  • जीविका के सहयोग से हुआ स्व गणना कार्यक्रम का आयोजन
  • बच्चों व शिक्षकों ने अगली पीढ़ी हेतु सुरक्षित पृथ्वी बनाने का लिया संकल्प
  • सेहत के राज का खजाना है अंगूर – संजीव पाण्डेय
  • अपोलो डेंटल में तीन हिस्से में टूटे जबड़े का हुआ सफल ऑपरेशन
  • पृथ्वी की रक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी : कादरी
  • गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बाल स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में
  • यातायात नियमों को लेकर परिवहन विभाग हुआ सख्त
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » जो अंग्रेजों के आगे नहीं झुके वे क्या झुकेंगे चमचों से – कांग्रेस

जो अंग्रेजों के आगे नहीं झुके वे क्या झुकेंगे चमचों से – कांग्रेस

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar16/04/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
जुलूस निकालते कांग्रेसी।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

समस्तीपुर । समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी तत्वाधान में बुधवार को मोदी सरकार द्वारा सरकारी जांच एजेंसी का दुरुपयोग करने, सोनिया गांधी व राहुल गांधी को परेशान करने, नेशनल हेराल्ड की सारी संपत्तियों को जब्त करने के विरुद्ध समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय से एक विरोध जुलूस निकाला गया।  इस जुलूस मे शामिल कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंजाब नेशनल बैंक के समीप पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में जुलुस एक प्रतिरोध सभा में तब्दील हो गया।

सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुकेश कुमार चैधरी ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री चैधरी ने कहा कि भाजपा नीत मोदी सरकार द्वारा एक सुनियोजित राजनैतिक षड्यंत्र के तहत संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को परेशान व बदनाम करने की कोशिश कर रही है। क्योंकि इस समय राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी जन सरोकार के मुद्दे को मुखरता से उठा रही है। ऐसे में ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड के मुद्दे पर चार्जशीट दाखिल करना पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।

उन्हेांने कहा कि समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी संवैधानिक संस्थानों के दुरुपयोग की कठोर शब्दों में निंदा करती है तथा देश के प्रधानमंत्री को यह चेतावनी देना चाहती है कि संवैधानिक संस्थाओं के कार्यों में अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप बंद करें। देश की जनता इस कुकृत्य का समुचित जवाब देगी।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के जिला प्रभारी नरेश भारद्वाज ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में ठश्रच् जिस राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है, वह घोर निंदनीय है। ये पूरी तरह से फर्जी मामला है, जिसके दम पर विपक्ष को डराने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा लाख कोशिश कर ले, कितनी भी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करे, कांग्रेस पार्टी न डरेगी-न झुकेगी। जो कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों से नहीं डरी, अंग्रेजों के आगे नहीं झुकी वे  अंग्रेजों के चमचों से भला क्या डरेगी, और उनके आगे क्यों झुकेगी।

सभा को महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मलिक, आशुतोष कुमार, एस०सी० विभाग के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा, उजियारपुर प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन कुमार, सोहैल सिद्दीकी, कामिनी देवी राम, बिरेंद्र राय यादव, रघुनंदन पासवान, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार भारती, आदित्य धनराज, प्रशांत कुमार, प्रमोद कुमार, दिलदार आलम, विकाश कुमार मिश्र आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

सरकारी जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का विरोध
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

वैज्ञानिकों ने किया बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण

18/04/2026

डिजीटल युग में आंखों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : संजीव पाण्डेय

18/04/2026

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?