
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बाल विवाह स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण की राह में सबसे खतरनाक दीमक की तरह है जो धीरे धीरे अंदर ही अंदर समाज को कमजोर कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के इस अवसर पर बाल विवाह के समूल नााश का संकल्प लेकर इस आयोजन को सार्थक बना सकते हैं। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के बलराम चैरासिया ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा बालिकाओं के हित में घोषित अधिकारों पर चर्चा करते हुए उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि बालिकाओं को संपूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य का लाभ देकर हीं बेहतर स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं। बताते चलें कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर, समस्तीपुर और क्राई-चाइल्ड राइट्स एण्ड यू के संयुक्त तत्वावधान में सरायरंजन प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सेमिनार/रैली का आयोजन किया गया।
इस कड़ी में राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, अख्तियारपुर, मनिका, रसलपुर में बालिकाओं, शिक्षिकाओं के साथ सेमिनार आयोजित किया गया। वहीं जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र अख्तियारपुर द्वारा संचालित शिक्षा केन्द्र के बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। सेमिनार के द्वारा बालिकाओं के बीच संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा बालिकाओं के हित में घोषित अधिकारों पर चर्चा किया गया।
इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए रविन्द्र पासवान नें कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल 193 देशों नें मिलकर बालिकाओं के हित में प्रस्ताव पारित किया था कि हम सभी देशों की सरकारें सभी बालिकाओं को समान अवसर, सुरक्षित स्थान और सुरक्षित माहौल देकर बेटियों को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। बाल विवाह से बचाएंगे और उच्च शिक्षा का प्रबंध सुनिश्चित करेंगे।
ललिता कुमारी, किरण कुमारी नें संयुक्त रूप से संदेश दिया कि सभी बालिकाओं को बाल विवाह से बचने का अधिकार है। बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है। इससे बच्चों को बचाने में सहायोग करना चाहिए। रविकुमार मिश्रा एवं वीणा कुमारी नें बाल यौन हिंसा और किसी भी प्रकार के हिंसा से बचाव के लिए टॉल फ्री नंबर 1098 और 112 पर कॉल करनें के लिए जागरूक किया।
उधर रायपुर बुजूर्ग, खालिसपुर, रसलपुर, भागवतपुर, नौआचक, मेयारी, नरघोघी, खेतापुर गांव में संचालित शिक्षा केन्द्र के बच्चों और शिक्षकों द्वारा रैली निकाल कर बाल सुरक्षा से जुड़े नारे लगाए गए। बाल विवाह के विरुद्ध माहौल बनाने का अभियान चलाया गया। मौके पर संगीता कुमारी, बबिता कुमारी, नेहा कुमारी, संदीप कुमार, दीपक कुमार चैरसिया, आदि नें अपनें विचार व्यक्त किए।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रसलपुर के बालिकाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका सम्मान महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रीना कुमारी, वरीय शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, बलवंत सिंह, हेना गनी, सीमा कुमारी, पुष्पा कुमारी, पुष्पराज कुमार ने बाल विवाह के दुष्परिणाम, बालिकाओं केलिए स्कालरशिप योजना, बालिका दिवस का उद्देश्य आदि पर चर्चा करते हुए बालिकाओं को सम्मान महोत्सव के बारे में बताया गया।