
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क पूसा । भाकपा माले के बैनर तले व ग्रामीणों द्वारा आज प्रखंड के महमदा पंचायत के वार्ड-11 में ध्वस्त नल जल व्यवस्था को दुरूस्त करने, वंचित सभी 30 परिवारों को जल आपूर्ति करने, जिम्मेवार कर्मी सहित अन्य लोगों पर कार्रवाई करने मांगों को लेकर पूसा बाजार मे प्रतिरोध मार्च निकाला गया एवं भाकपा-माले शाखा सचिव उषा देवी की अध्यक्षता में सभा किया गया।
जिसे संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि पंचायत में हर घर नल का जल योजना पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, और वार्ड नंबर 12 में करीब 30 दलितों परिवार पानी से वंचित है।
नल जल से जुड़े गरीब परिवार पानी के लिए हाहाकार मचा रहे हैं और स्थानीय जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद चैन की नींद सो रहे हैं। पदाधिकारी एक दूसरे पदाधिकारियों पर मामला थोप कर आम जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कल तक जलापूर्ति की व्यवस्था हो अन्यथा कल के बाद सड़क जाम किया जाएगा। मौके पर रीता देवी, सोनी कुमारी, कंचन देवी, रंजना कुमारी, सहित दर्जनों ग्रामीणों मौजूद थे।