ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। अगले 5दिनों में मौसम में किसी खास बदलाव के आसार नहीं है। तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा। पूरवा हवा के कारण ठंड के अहसास में कमी आयेगी।
जिले के पूसा स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा एवं मौसम विभाग के सहयोग से मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 27 फरवरी, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते है।
हालांकि मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ यह 29 से 31 डिग्री सेल्सियस एवं 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 2 से 3 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से 22 फरवरी को पूर्वा हवा तथा उसके बाद के अवधि में पछिया हवा चलने का अनुमान है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है।
