
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । अगले 5दिनो में मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। इस बाबत जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 19-24 फरवरी, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार

पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते है। हालांकि मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ यह 26 से 28 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।

पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5 से 7 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यतः पछिया हवा चलने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है।

