
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर । प्रखंड अंतर्गत सोठगामा पंचायत में स्थित राजकीय प्राथमिक मकतब कबई नयाटोल में एचएम मो० मेराज के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न पोस्टर एवं स्लोगन की प्रदर्शनी लगाई गई। लगाई गई प्रदर्शनी में श्माय वोट इज माय फ्यूचर मेरा वोट बिहार के लिए काफी आकर्षक था।
पेपर कार्ड से बने बैलेट यूनिट नमूना को दिखाते हुए एचएम मो० मेराज ने लोगों से मतदान की अपील की। इस अवसर पर स्लोगन में पहले मतदान, फिर जलपान, वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है तथा लोगों को मतदान की तिथि स्मरण कराने हेतु 6 नवंबर, याद रखना स्लोगन के साथ बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
एचएम मो० मेराज ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु विद्यालय द्वारा पहले भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए हमलोग सार्थक प्रयास कर रहे हैं। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यह जरूरी भी है।
मौके पर नकहत सबा, अरविंद कुमार, मंजूर आलम, सुमैया अहमदी, मो० इकराम हुसैन, विजय कुमार शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा सभी रसोइया मौजूद थे।