
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। शहर के भोला टाकीज चौक स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या-53ए पर आर.ओ.बी. एवं पहुंच पथ के निमार्ण कार्य हेतु यातायात के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, कार्य प्रमंडल, दरभंगा के परियोजना अभियंता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि,
(1) ताजपुर के तरफ जाने वाले वाहन (यथा-02 पहिया, 04 पहिया, स्कूल बस) गुरगुरी चौक से शंभू पट्टी चौक, जेल चौक वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग कर सकते है। (मार्ग की चौडाई-3.50 मीटर)।
(2) ताजपुर से आने वाले छोटे वाहन (यथा-02 पहिया, 04 पहिया, स्कूल बस) लेवल क्रॉसिंग संख्या- 55सी पार कर दूधपुरा चौक से डायमंड रिसॉर्ट होते हुए समस्तीपुर शहर में प्रवेश कर सकते है। यह मार्ग एक तरफा रहेगा। (मार्ग की चौड़ाई 3.0 मीटर)।
(3) समस्तीपुर से ताजपुर की तरफ जाने वाले छोटे वाहन (मोटर साइकिल, ई रिक्शा) लेवल क्रॉसिंग संख्या- 54सी से धर्मपुर चौक होते हुए ताजपुर की तरफ वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग कर सकते है। यह मार्ग दो तरफा रहेगा। (मार्ग की चौड़ाई 3.0 मीटर)।
(4) ताजपुर के तरफ से आने वाले व जाने वाले बड़े वाहन (यथा-बस, ट्रक आदि) सुभाष चौक से इमली चौक (मार्ग की चौड़ाई 5.5 मी०) से वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग कर सकते है। (5) बड़े वाहन (यथा- बस, ट्रक आदि) जिसे ताजपुर से समस्तीपुर -दरभंगा-रोसड़ा जाना है, वे ताजपुर से मुसरीघरारी समस्तीपुर मार्ग का उपयोग कर सकते है।
परियोजना अभियंता ने इस बाबत बताया है कि, यह व्यवस्था कल यानि गुरुवार से प्रारम्भ होकर अगले 3 माह तक लागू रहेगी।