
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। जिले के पूसा स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मात्स्यिकी महाविद्यालय, ढोली, में समस्तीपुर जिले के चयनित अनुसूचित जाति समुदाय के 25 प्रशिक्षणार्थियों हेतु आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण के साथ समारोह पूर्वक सम्पन्न हो गया।
इस अवसर पर अतिथियों के स्वागत सम्मान और उद्घाटन की औपचारिकता के बाद मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की वैज्ञानिक डॉ. पुष्पा कुमारी, महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, वैज्ञानिक एवं प्रशिक्षण संयोजिका डॉ. तनुश्री घोड़ई आदि ने संबोधित किया। जिसमें प्राप्त ज्ञान को जीवन में उतार कर स्वरोजगार कर स्वावलंबी बनने केलिए प्रेरित किया व खुशहाल जीवन केलिए शुभकामनायें दी।
इन तीन दिनों में प्रशिक्षणार्थियों को मछली से बनने वाले विभिन्न मूल्य वर्धित उत्पाद यथा, मछली का अचार, कटलेट, बिस्कुट इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। समारोह के दौरान पूसा के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर, उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।
समापन कार्यक्रम से पूर्व प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में मात्स्यिकी महाविद्यालय, ढोली की वैज्ञानिक व प्रशिक्षण संयोजिका डॉ. घोड़ई ने प्रशिक्षणार्थियों से मछली से बनने वाले विभिन्न उत्पाद भी बनवाये। समारोह में मुख्य अतिथि एवं अधिष्ठाता ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पुन्यव्रत सुविमलेन्दु पाण्डेय के कुशल नेतृत्व व दूरदर्शिता की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
मौके पर वैज्ञानिक डॉ. शिवेन्द्र कुमार, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डॉ. सुजीत कुमार नायक, डॉ. राजीव कुमार ब्रह्मचारी, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, रोशन कुमार राम अधिष्ठाता के निजी सहायक डॉ. राजेश कुमार, साजन कुमार भारती जिला मत्स्य पदाधिकारी तथा महाविद्यालय के अन्य कर्मी एवं सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।