
समस्तीपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक कारणों से कुछ ट्रेनों के रद्दीकरण एवं मार्ग परिवर्तन का निर्णय लिया गया है। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 14005/14006 (सीतामढ़ी – आनंद विहार – सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस) 19 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी।
इसके अलावा, ट्रेन संख्या 15559 (दरभंगा – अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस) 19 फरवरी 2025 को यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग छपरा – बनारस – प्रयागराज – सतना – कटनी मुड़वारा – बीना के स्थान पर छपरा – गोरखपुर – बाराबंकी – लखनऊ – कानपुर – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं – बीना के मार्ग से चलेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 12561 (जयनगर – नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस) 19 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक अपने नियमित मार्ग छपरा – गोरखपुर – औंरिहार जं – प्रयागराज – कानपुर के स्थान पर छपरा – गोरखपुर – बाराबंकी – लखनऊ – कानपुर के रास्ते चलेगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12562 (नई दिल्ली – जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस) 19 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक अपने नियमित मार्ग कानपुर – प्रयागराज – औंरिहार जं – गोरखपुर – छपरा के स्थान पर कानपुर – लखनऊ – बाराबंकी – गोरखपुर – छपरा के रास्ते चलेगी।
तथापि दिनांक 18 से 28 फरवरी, 2025 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनल से खुलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस, दिनांक 18 से 27 फरवरी, 2025 तक जयनगर से खुलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, दिनांक 19 एवं 26 फरवरी, 2025 को पुणे से खुलने वाली 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस, तथा दिनांक 21 से 28 फरवरी, 2025 को दरभंगा से खुलने वाली 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस मानिकपुर-प्रयागराज-औरिहार के स्थान पर मानिकपुर -छिवकी-जीवनाथपुर-वाराणसी- जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलेगी।
रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे यात्रा से पहले अपने गंतव्य स्टेशन तक पहुंचने के लिए नवीनतम ट्रेन समय-सारणी की जांच कर लें। यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त कर लें। इस क्रम में यात्रियों के किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।