
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
महताब आलम की रिापोर्ट।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। इसी कडी में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इस क्रम में एहतियाती कदम उठाते हुए प्रशासन ने जिला ही नहीं प्रत्येक थाना क्षेत्र के सभी सीमाओं को सील कर जगह-जगह चेक पोस्ट स्थापित कर दिया है। जहां एक
तैनात किए गये हैं।
इसके तहत बीसो प्रखण्ड अंतर्गत सभी थाना क्षेत्र की सीमाओं को सील कर दिया गया है और वहां एक दंडाधिकारी के नेतृत्व में चेक पोस्ट स्थापित कर दिया गया है। सभी चेक पोस्टों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। ताकि अवैध एवं संदिग्ध गतिविधियों के साथ-साथ बाहरी या शरारती तत्वों की घुसपैठ पर नकेल कसी जा सके।
इस बाबत शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार और हथौड़ी थाना अध्यक्ष मौसम ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और वरीय अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। लगातार गश्ती की जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।