
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 मोरवा। राजकीय रामनवमी मेला बाबा केवल धाम इंद्रवाड़ा में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रहेगी। डीएम रोशन कुशवाहा ने बुधवार को प्रखंड के इंद्रवारा स्थित रामनवमी राजकीय मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए उक्त बातें कहीं।
तैयारी की प्रगति रिपोर्ट भेजने का दिया निर्देश :
इस क्रम में उन्होंने केवल धाम स्थित पर्यटक भवन में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए पूजा स्थल, बलि प्रदान स्थल, सुरक्षा चौकी, स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, शौचालय, यातायात, ड्रॉप गेट, वाच टॉवर आदि की विशेष रूप से व्यवस्था करने और नियमित रूप से तैयारी की प्रगति रिपोर्ट भेजते रहने का निर्देश दिया।
समय रहते करें कार्य पूरा :
इस क्रम में उन्होंने मनरेगा के द्वारा नदी की सफाई का निर्देश दिया गया। पीएचईडी एवं बिजली विभाग को समय से पहले सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कई पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि थे मौजूद :
मौके पर डीडीसी, एसडीओ दिलीप कुमार, डीएसपी संजय पांडे, पटोरी डीएसपी बी.के. मेधावी, पटोरी एसडीओ विकास पांडे, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार निराला, मनरेगा पदाधिकारी रंजीत कुमार, अंचल अधिकारी आलोक चंद्र रंजन, निशांत कुमार, थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, इंजीनियर विनय कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं मेला समिति के अध्यक्ष रामाश्रय सहनी सचिव उमेश साहनी, लक्ष्मेश्वर साहनी, राजू कुमार साहनी, पूर्व जिला पार्षद अर्जुन साहनी मौजूद थे।