
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । आज सनातन जहां खड़ा हैं उसके समृद्धि में रामचरित मानस का महत्वपूर्ण योगदान हैं। श्री राम चरित मानस प्रचार संघ के प्रांत सम्पर्क प्रमुख प्रो पी के झा प्रेम के आवास पवनांगण पर आयोजित रुद्राभिषेक महायज्ञ में पधारे स्वामी चिदात्मन वेद विज्ञान अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।
अपने संबोधन के दौरान उन्हेांने प्रचार संघ के द्वारा चलाए जा रहे अभियान घर -घर मानस,जन- जन मानस की सराहना की।
संस्थान के सचिव स्वामी सत्यानंद जी ने कहा कि आज समय आ गया है कि सभी घर में मानस की पूजा और अध्ययन होना चाहिए।रिश्ते तार-तार हो रहे हैं, परिवार टूट रहा है, समाज बिखर रहा है, ऐसे में एक रामचरित मानस ही ऐसा ग्रंथ हैं,जो सभी को जोड़ कर रख सकता हैं।
ज्ञातव्य हो कि पवित्र सावन मास में देवाधिदेव महादेव के निमित्त पवनांगण में प्रतिवर्ष रुद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन किया जाता है,आज उसी अवसर पर पधारे सभी सम्मानित सनातनी अतिथियों को मिथिला परम्परा के अनुसार अंगवस्त्र और मानस भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख सनातनी अतिथि विनय कुमार झा, रामाकांत राय,ई मनोहर सिंह, मनीष वर्णवाल, अजय पाण्डेय, मुकेश कुमार चैधरी, शंकर झा, पंडित अच्युत झा, सुमित कुमार सुमन, अभिनन्दन,गन्नू भाई, ईरा झा आदि मौजूद थे।