
Oini News Network
ओईनी 24 न्यूज डेस्क मोहनपुर, । प्रखंड क्षेत्र के जौनापुर गांव से 51 हाथ के कावर के साथ 51 कुंवारियों का जत्था विद्यापतिधाम के लिए सोमवार को प्रस्थान किया।
कावरिया का दल जौनापुर स्थित गंगा घाट से जलभर कर बोल बम के जयकारे के साथ संकल्प लिया। कावरियो को जगह-जगह श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ उत्साह वर्धन हुए करते हुए स्वागत किया।
कार्यक्रम का संयोजन पंचायत के मुखिया पति अशोक राम, चंदन साह, मुकेश रजक तथा पंकज रजक ने किया। मौके पर पूर्व सरपंच दिनेश सिंह, निरंजन कुमार सिंह, बासु राम, विनोद साह, रविन्द्र राम, सुरेश राम, विकास पासवान, मुरारी पासवान, रामानंद पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।