
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । अगले 5 दिनों में आसमान में हल्के व मध्यम बादल मंडराते दिखेंगे। बादलों व सुर्य की आंख मिचैली के बीच धरती पर धूप छांव का खेल चलता रहेगा। इसी बीच उत्तर बिहार के कुछ जिलों में कुछेक स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
इस संबंध में जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 27 अगस्त, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में हल्की से मध्यम बादल देखे जा सकते है. 24-25 अगस्त के आसपास सारण, समस्तीपुर, वैशाली, बेगुसराय, गोपालगंज, सिवान, पूर्वी चम्पारण एवं पश्चिमी चम्पारण के जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री रोल्सियस के आरा-पारा रहने की संभावना है।
सापेक्ष आर्दता सुबह में 90 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में 23 अगस्त को औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। उसके बाद पूर्वी हवा चलने की संभावना है।