
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव और फाटक संख्या 66 पर पुल की मांग आखिरकार पूरी होती नजर आने लगी है।
पिछले छह साल से लगातार हो रहे प्रयास और संघर्ष के बाद यहां एक ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित हुआ है। इस आंदोलन में स्थानीय युवा नेता दिलीप कुमार मिश्रा उर्फ भोली के नेतृत्व में सुबोध गुप्ता, संजीत गुप्ता, दीपक सिंह भूमिहार, गौतम ठाकुर, रवि गुप्ता, सूर्य प्रकाश आदि ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर सांसद तक अपनी आवाज पहुंचाई। समय समय पर विभिन्न मंचों से इसको लेकर आवाज उठाते रहे हैं।
अब जाकर न सिर्फ एक ट्रेन का ठहराव मिला है बल्कि आर.ओ.बी. (रेलवे ओवर ब्रिज) की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
बताते चलें कि श्री मिश्रा के नेतृत्व में खुदीरामबोस पूसा स्टेशन पर जयनगर पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस सहित विभिन्न गाडियों के ठहराव की मांग की गई थी। जिसमें से पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की अनुमति मिल गई है। 27 अगस्त से यह ट्रेन खुदीरामबोस पूसा में रुकेगी।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी लड़ाई यहीं खत्म नहीं होगी। जब तक शेेष ट्रेनों का ठहराव नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।