
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । जिला परिषद के 15वें वित्तीय मद में लगाये गये चापाकल ने लगाये जाने के कुछ दिन बाद ही पानी देना बंद कर दिया, यह मामला चापाकल गाडने में हुए व्यापक अनियमिता की गवाही देता है, इसलिए सादर आग्रह करना है कि उक्त योजना की समुचित जांच के बाद ही विपत्र भुगतान किया जाय।
शुक्रवार को नगर आयुक्त को लिखे अपने पत्र में जिला परिषद उपाध्यक्ष ठाकुर उदय शंकर ने उक्त बातें कही है।
उन्होंने लिखा है कि जिला परिषद समस्तीपुर क्षेत्र संख्या 09 के रूपनारायणपुर बेला पंचायत में जिला परिषद के 15वीं वितीय मद से तीन अलग-अलग स्थलों पर चापाकल का निर्माण करवाया गया है। उक्त तीनों चापाकलों के गाड़ने में गुणवत्ता की घोर कमी है।
ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त योजना का क्रियान्वयन स्टीमेट के हिसाब से नहीं किया गया है। कार्य सम्पन्न होने के बाद लगभग 10 दिनों के अन्दर हीं तीनों चापाकल से पानी आना बन्द हो गया है जिससे वहाँ के आमजनों में काफी रोष है। कृप्या उक्त योजना का भुगतान पर रोक लगाने की कृपा की जाए।
ठाकुर उदय शंकर ने लिखा है कि यह शिकायत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही है। इसलिए आग्रह है कि जिले के सभी जिला परिषद क्षेत्रों में इस चापाकल योजना में क्रियान्वयन के बाद चापाकल से पानी नहीं आने की जॉच अपने स्तर से करने के बाद ही बिल विपत्र का भुगतान किया जाए।
साथ हीं हमारे क्षेत्रों के तीनों योजनाओं में यथाशिघ्र व्याप्त अनियमितता का सुधार करवाई जाए।