
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । तमिलनाडु हिन्दी साहित्य अकादमी चेन्नई द्वारा आयोजित हिन्दी पत्रकारिता का वैश्विक परिदृश्य विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान आयोजित कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह में जिले के चर्चित साहित्य सेवी, मिथिला शिक्षा मंच सम्बद्ध अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के संयोजक प्रो पीके झा प्रेम को सम्मानित किया गया।
प्रो प्रेम सम्मान सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत कर रहे थे।
इस अवसर पर अकादमी की अध्यक्ष पूर्व कुलपति, पूर्वांचल विश्वविद्यालय डॉ निर्मला एस मौर्या तथा महासचिव डॉ ईश्वर करुण, एवं कोषाध्यक्ष विवेक तिवारी ने संयुक्त रूप से दक्षिण भारतीय अंग वस्त्र, कांचीपुरम माला, अकादमी मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
तमिलनाडु हिन्दी साहित्य अकादमी से सम्मानित किए जाने पर प्रो प्रेम ने आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया। उधर प्रो प्रेम को सम्मानित किए जाने से समस्तीपुर साहित्य सेवियों में हर्ष की लहर दौड गई। इस सम्मान केलिए प्रो प्रेम को देश के विभिन्न हिस्सों से बधाई संदेश प्राप्त हो रहें हैं।
प्रो प्रेम को बधाई देने वालों में वाराणसी से डॉ धनाकर ठाकुर, गौहाटी से डॉ प्रेमकांत चैधरी, चंडीगढ़ से अनूप कुमार झा, दिल्ली से ललन कुमार चैधरी, पटना से जितेन्द्र मिश्र, प्रो रुबी सुनैना, डाॅ निशा मोहन झा, भागलपुर से डॉ ममता झा, मुजफ्फरपुर से संजीव चैधरी, दरभंगा से डॉ चैधरी हेमचंद्र राय, बेगुसराय से डॉ सचिदानंद पाठक, सुरेश पासवान, खगड़िया से उमेश भारती, समस्तीपुर से ई मनोहर सिंह, प्रेम जीत झा, डॉ रौली द्ववेदी, डॉ परमानंद लाभ, सुशांत चंद्र मिश्र आदि शमिल हैं।