
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । राखी का त्योहार और भाई के कलाई हो सुनी, यह सुनने में जरा अजीब सा लगता होगा, लेकिन यह बात सौ फीसद हकीकत है। मामला है समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय नगर परिषद के रामपुर जलालपुर वार्ड संख्या 18, 19 का, जहां सुरक्षा का अनोखा बंधन, भाई बहन के अनूठे रिश्ते का यह सांस्कृतिक पर्व रक्षाबंधन मनाया ही नहीं जाता।
यहां पुरे गाँव में एक खास जाति में सैकड़ो भाई पिछले कई वर्षो से राखी नहीं बंधाते। बहनें भी डर से भाई को राखी नहीं बांधती, जिसके कारण रक्षा बंधन में भाइयों की कलाई सुनी रह जाती है।
रक्षा बंधन के दिन रामपुर जलालपुर जहां बहनें राखी के दिन मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना जरुर करती है, लेकिन राखी अपने भाई की कलाई में नहीं बांधती।
राखी बहनों और भाइयो का त्योहार होता है, जिसमें बहन भाई के कलाई में राखी बाँध भाई के लम्बी उम्र कि कामना करती है, भाई के रक्षा के लिए दुआ करती है।
मगर यहां के लोग दहशत के कारण त्योहार से वंचित रहते है। मामले की छानबीन करने के दौरान एक युवक ने बताया कि कि पिछले कई वर्ष पहले यहाँ एक बहन ने भाई के हांथ में राखी बाँधी थी, तभी राखी के दिन ही उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद आज तक इस गाँव में रक्षा बंधन नहीं मनाया गया।
लड़कियों का कहना है कि सभी को देखते हैं तो मन होता है। राखी आने से कई दिन पहले इंतजार भी रहता है, लेकिन डर से हम भाई को राखी नहीं बांधते। सभी ने बताया कि यह सिलसिला पूर्वजों से चलती आ रही है।