
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । सोमवार को जिले के पूसा स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय परिसर में हर तरफ हर्ष और उल्लास बिखडा पडा था। रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों के हर्ष किलोल व कहकहों से पूरा परिसर गुंजायमान था। हो भी क्यों ने केवी पूसा परिसर में कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन जो किया गया था।
इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5वीं तक के करीब 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का संचालन केवी की शिक्षिका सोनी काजल ने किया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर मनोहारी प्रस्तुति दी।
इस प्रतियोगिता में बच्चों ने डॉक्टर, आर्मी जवान, पुलिस जवान, झांसी की रानी, रानी पद्मावती, चंद्रशेखर आजाद, किसान, इंजीनियर, पऱी, शिक्षक, आर्टिस्ट, राधा कृष्ण, मिस इंडिया, डांसर, स्वतंत्रता सेनानी, पीएम मोदी, सरदार पटेल और भीम राव अंबेडकर आदि के वेश में विचरण करते मनोहारी छटा बिखेड रहे थे।
इस दौरान उन्होंने अपने करियर और संबंधित विषय पर अन्य बच्चों व शिक्षकों को संबोधित किया। इसी क्रम में कक्षा 4 की छात्रा अपर्णा ने झांसी की रानी बनकर अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य टीएन ठाकुर ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन से जहां बच्चों का चहुंमुखी विकास होता है। वहीं बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को भी उन्हें निखारने में काफी मदद मिलती है। इससे बच्चों का उत्साह भी बढ़ता है।
प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 1 से 5 वीं तक के सभी वर्गों में से चयनित छात्र- छात्राओं को इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए चयनित किया गया था। आने वाले समय में इन सभी चयनित बच्चों को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। मौके पर शिक्षिका प्रियंका कुमारी, रंजना कुमारी, ममता स्वरूप, अनुपमा कुमारी, शिवांशु कुमार, शिक्षक रमन कुमार, हरि नारायण आदि मौजूद थे।