
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। जिले के मोहन पुर स्थित जीएमआरडी काॅलेज में नव नामांकित छात्र छात्राओं केलिए आयोजित प्रेरणा सत्र के दूसरे दिन कला संकाय के हिंदी, संस्कृत, मनोविज्ञान एवं राजनीति शास्त्र के छात्र – छात्राओं के लिए प्रेरणा-सत्र आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य डाॅ कुशेश्वर यादव ने किया।

अपने संबोधन में डाॅ यादव ने महाविद्यालय के सी.बी.सी.एस. सिस्टम की जानकारी दी तथा उन्हें नियमित रूप से काॅलेज आने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मंच से छात्रों के लिए सिलेबस व शिक्षकों के लिए पाठ डायरी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
साथ ही उन्होंने नैट्स के बारे में जानकारी देकर यह बताया कि बिना पचहत्तर प्रतशित उपस्थिति के आंतरिक परीक्षा में आंतरिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान डॉ सूर्य प्रताप, डॉ जितेंद्र पांडे, अभय कुमार एवं डॉ चंदन कुमार सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय प्रतिदिन आने के लिए प्रेरित किया।

इस क्रम में आदर्श कुमार, रश्मि कुमारी, छोटी कुमारी , राहुल कुमार को सौ फीसदी उपस्थिति के लिए प्राचार्य द्वारा कलम व डायरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का स्चालन डॉ गौतम कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर दिनेश प्रसाद ने किया।

मौके पर डॉ संतोष कुमार, डॉ सूर्य प्रताप, डॉ दिनेश प्रसाद , सुनील कुमार पासवान, अभय कुमार, डॉ बृजेश कुमार, अर्चना कुमार डॉ चंदन कुमार सिन्हा,डॉ जितेंद्र पांडे,डॉ शशी शेखर सुमन, डॉ मुमताज जहां, डॉ महेश्वर चौधरी, डॉ गौतम कुमार, चंदन कुमार, बृजेश, संजय, कुंदन, पिंटू, परवीन विभा मिथिलेश आदि उपस्थित थै।