
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क ओईनी । हर सुबह गहमा गहमी और भीड भाड की अभ्यस्त डूबे ओईनी बाजार में मंगलवार को कुछ अलग ही माहौल थाचारो ओर फैले पीत परीधान में सजे युवओं की टोली के चेहरों पर उत्साह और उत्सवी रौनक सारी कहानी कह रही थी।
अवसर था हर वर्ष के तरह खुदीरामबोस पूसा स्थित खुदीराम बोस स्मारक चैक पर नवयुवक सेवा संघ द्वारा आयोजित छः दिवसीय महानुष्ठान गणेष महोत्सव का।
इस अवसर पर मुख्य यजमान अजय कुमार एवं पुरोहित आचार्य चंदन झा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सैकडों श्रद्धालुओं ने सरस सलिला नारायणी उर्फ बूढी गंडक के बिरौली घाट से विधि विधान पूर्वक जलारोहण किया और गणपति बप्पा के नारे लगाते श्रद्धालु बैंड बाजे व विविध झांकियों के साथ पातेपुर, ठहरा, गोपालपुर, गंगापुर होते हुए ओईनी बाजार स्थित पूजा स्थल पर पहुंचे।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अशोक पासवान, जिला परिषद सदस्य सत्यप्रकाश, कुशवाहा, पूजा समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार गुप्ता, सचिव बीतेंद्र कुमार गुप्ता, सरपंच प्रतिनिधि अरूण शर्मा मुन्ना, पप्पू कुमार कुशवाहा, पवन कुमार सिंह, आशीष कुमार, विक्की कुमार, छोटी कुमारी, शानू कुमार, डॉ निरंजन साह, सुभाष चंद्र टंडन, मनोज राय, सुबोध राय, रघुवीर राय, धीरज, सूरज, राहुल, प्रिंस, छोटु, भोला, आयुष, मंगल, इत्यादि मौजूद थे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष बबलू गुप्ता ने बताया कि बुधवार यानि 27 को बुद्धिविनायक गणपति बप्पा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूजा प्रारंभ होगी। इस वर्ष गणपति महोत्सव का विशेष आकर्षण वाराणसी के आचार्यों द्वारा प्रत्येक दिन संध्या 7ः30 बजे से गणपति महा आरती का आयोजन रहेगा। इस दौरान हर वर्ष की तरह विविध खेल के साधनों, पकवानो, खिलौनों व अन्य सामग्रियों की दुकानों से सजे मेले का आयोजन साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होना है।