
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेले में शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड ने किसानो को मौसम अनुकूल खेती केलिए जागरूक किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों को जागरुक करते हुए डिविजनल सर्विस मैनेजर सुजीत कुमार सिंह ने किसानों को मृदा संरक्षण के साथ अधिकतम पैदावार केलिए कार्बनिक खेती के महत्व के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए परंपरागत खेती से हटकर वाणिज्यकी खेती को अपनाना होगा इस दिशा में कंपनी के उत्पाद टिशु कल्चर सागवान एवं महोगनी को लगाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

वहीं मेले में आए किसानों को कंपनी की ओर से सॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया मौके पर कंपनी के कृषि अधिकारी अभय रंजन जयप्रकाश तिवारी, रितेश कुमार, सिंह मौजूद रहे।
