Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पारदर्शिता, निर्णयों का उचित दस्तावेजीकरण और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन महत्वपूर्ण : पंकज कुमार सिन्हा
  • दवाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं : निशांत, स्वास्थ्य मंत्री ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
  • अगले 5 दिनों में उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
  • इंटरनेट का लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी : डॉ. शशि
  • एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : निशांत कुमार,
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक
  • मिलावटी एवं एक्सपायर खाद्य सामग्री के विरुद्ध खाद्य विभाग की सख्ती जारी, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिसंबर से सजेगा किसान मेला, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा विश्वविद्यालय
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » फिर बजेगा रामेश्वर जूट मिल का भोंपू, एक अगस्त से उत्पादन शुरू होने की जगी आस

फिर बजेगा रामेश्वर जूट मिल का भोंपू, एक अगस्त से उत्पादन शुरू होने की जगी आस

साफ सफाई और मशीनों की जांच व मरम्मत शुरू
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar18/07/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email

रामेश्वर जुट मिल।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक रामेश्वर जूट मिल में आगामी 1 अगस्त से उत्पादन कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। लंबे समय से बंद पड़े इस जूट मिल को पुनः चालू करने की दिशा में मिल प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

मशीनों की मरम्मत एवं परीक्षण का कार्य शुरू :

इस क्रम में मिल परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा वर्षों से बंद पड़ी मशीनों की मरम्मत एवं परीक्षण का कार्य भी शुरू कर दिया गया। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार, उत्पादन प्रारंभ करने के लिए मशीनों की साफ-सफाई और तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि संचालन के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

समस्या :

हालांकि उत्पादन शुरू होने में सबसे बड़ी चुनौती कच्चे जूट की उपलब्धता बनी हुई है। पिछले कई महीनों से मिल बंद रहने के कारण किसानों के पास पिछले वर्ष का जूट समाप्त हो चुका है, जबकि इस वर्ष की फसल अभी खेतों में खड़ी है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में कच्चा जूट उपलब्ध होने के बाद ही उत्पादन पूरी क्षमता से शुरू हो सकेगा इसमें संदेह है।

नई फसल के बाद मिल में उत्पादन होगा शुरू :

हालांकि, मिल के उप प्रबंधक अशोक जैन ने बताया कि, “पूर्णिया एवं कोलकाता से आवश्यक सामग्री और तकनीकी व्यवस्था पूरी होने के बाद उत्पादन कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसानों के पास पर्याप्त मात्रा में जूट उपलब्ध नहीं है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। मगर जैसे ही नई फसल बाजार में आएगी, मिल में उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।”

क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति :

रामेश्वर जूट मिल के पुनः चालू होने की खबर से क्षेत्र के किसानों, मजदूरों एवं स्थानीय व्यवसायियों में उत्साह का माहौल है। लोगों का मानना है कि मिल के संचालन से जहां जूट उत्पादक किसानों को अपनी उपज का बेहतर बाजार मिलेगा, वहीं सैकड़ों लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Rameshwar Jut Mill Samastipur
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

पारदर्शिता, निर्णयों का उचित दस्तावेजीकरण और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन महत्वपूर्ण : पंकज कुमार सिन्हा

28/10/2026

सुरक्षित शनिवार से सुरक्षित विद्यालयों की ओर : मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

24/10/2026

स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी

08/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?