
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क ओईनी। क्षेत्र के कैजिया विष्णुपुर स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं के बीच जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की ओर से एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के तहत बाल विवाह मुक्त भारत व बाल श्रम से जुड़े विषय पर आधारित जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपस्थित प्रधानाचार्य राम जी चैधरी ने बाल विवाह के दुष्प्रभावों से जुड़े जानकारी दी। अपने संबोधन में उन्होंने ने कहा कि ये दो ऐसी सामाजिक बुराईयां हैं जो समाज को खोखला कर रही हैं। इन पर रोक लगाये बिना स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की परिकल्पना का कोई अर्थ नहीं। इसको लेकर सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रानी कुमारी ने बाल श्रम से जुड़े कानुनों की जानकारी दी और कहा कि हम सभी संकल्पित हों तो तो इन सामाजिक बुराईयों का अंत सुनिश्चित है। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अध्ययन करने व विद्यालय आने को लेकर जागरूक किया।
मौके पर आशा कुमारीए हरिशचंद्र रामए रानी कुमारीए नीरज कुमार सहित सभी शिक्षक शिक्षिका व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।