
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। पिछले दिनों प्रधान मंत्री की सोना नहीं खरीदने की अपील का आम आदमी पर असर पड़ता नहीं दिखा। क्योंकि, बुधवार को देश की प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के नए शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर लोग जम कर आभूषणों की खरीददारी करते दिखे।
आभूषण के शौकीनों केलिए नया और विश्वसनीय विकल्प
बुधवार को शहर के मोहनपुर रोड में ‘सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स’ शोरूम का हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग भरे वातावरण में उद्घाटन हुआ। इसके साथ ही शहर वासियों को अब गोल्ड, डायमंड एवं आधुनिक डिज़ाइन की उत्कृष्ट ज्वेलरी का नया और विश्वसनीय विकल्प प्राप्त हुआ है।

आकर्षक सजावट और शानदार कलेक्शन :
इस अवसर पर सर्वप्रथम पारंपरिक पूजा-अर्चना व मंगल ध्वनि के बीच फीता खोल कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर शो रूम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके पूर्व अतिथियों का तिलक व पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नए शोरूम की आकर्षक सजावट और शानदार कलेक्शन की भी जमकर सराहना की।
ट्रेडिंग एवं पारंपरिक आभूषणों का बेहतरीन संगम :
इस दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स विगत 8 दशक से भी अधिक समय से ग्राहकों को शुद्धता, गुणवत्ता और चित्ताकर्षक बेहतरीन डिज़ाइन से रिझाता रहा है। हमेशा से ग्राहकों की संतुष्टि हमारी पहली प्राथमिकता और प्रतिबद्धता रही है। इस शोरूम के माध्यम से समस्तीपुर में ग्राहकों को आधुनिक ट्रेंड एवं पारंपरिक आभूषणों का बेहतरीन संगम उपलब्ध कराया जाएगा।
चांदी के आभूषणों की विशाल रेंज :
इस अवसर पर स्टोर प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने सभी अतिथियों, मीडिया कर्मियों एवं समस्तीपुर वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, गोल्ड और डायमंड के साथ–साथ चांदी के उच्च गुणवत्ता पूर्ण व आकर्षक डिजाइन वाले आभूषणों के रेंज भी ग्राहकों को खूब पसंद आएंगे। उन्होंने बताया कि, आभूषणों की खरीददारी में मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। जबकि गोल्ड और डायमंड एक्सचेंज पर कोई कटौती नहीं की जाएगी।
