
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । दिल्ली पब्लिक स्कूल हमेशा से ही समग्र एवं सर्वांगीन शिक्षा पर जोर देता रहा है। यह क्रीड़ा उत्सव उसी दृष्टिकोण का हिस्सा है। खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह छात्रों में नेतृत्व कौशल, परस्पर समन्वय, सहयोग और दृढ़ता जैसे गुणों को भी विकसित करते हैं।
शहर के मुक्तापुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा उत्सव उत्साह 2025 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डीपीएस निदेशक मोहम्मद इश्तियाक अनवर ने ने अपने संबोधन के दौरान उक्त बातें कही।
उन्हेांने कहा हमारा उद्देश्य केवल अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना भी है। यह आयोजन हमारे छात्रों को जीवन में अनुशासन और दृढ़ता का महत्व सिखायेगा।
बताते चलें कि शहर के मुक्तापुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा उत्सव उत्साह 2025 का धूमधाम से शानदार आगाज हुआ। इस बाबत जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रबंधक मो शर्फे ने बताया कि अगामी 30 अगस्त तक चलने वाले उत्साह 2025 में स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस आयोजन का नेतृत्व और माॅनिटरिंग स्कूल के निदेशक मोहम्मद इश्तियाक अनवर, प्राचार्य जी.एन. झा और उप-प्राचार्य डॉली कुमारी दास कर रहे हैं। इस अवसर पर सबसे पहले दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन करते हुए श्री अनवर ने प्रतिभागी छात्रों को स्वस्थ प्रतियोगिता, खेल भावना और अनुशासन का जीवन में महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इसके पुर्व समारोह की शुरुआत स्कूल के बैंड द्वारा मार्चिंग संगीत के साथ हुई, जिसके बाद चार हाउसेज – आंबेडकर, टैगोर, शिवाजी और आजाद – के छात्रों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इस मार्च पास्ट में हाउस कैप्टन और स्पोर्ट्स सेक्रेटरी ने नेतृत्व किया, जो अनुशासन और एकता का प्रतीक था। तदुपरांत विद्यालय निदेशक मोहम्मद इश्तियाक अनवर ने उद्घाटन भाषण में कहा, यह आयोजन हमारे छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और जीवन में खेल भावना को अपनाने का अवसर प्रदान करता है।
बताते चलें कि सप्ताह भर चलने वाला यह क्रीड़ा उत्सव विभिन्न आयु वर्गों के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें कक्षा 3 से लेकर कक्षा 10 तक के छात्र भाग ले रहे हैं। जिसमें बच्चे बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, कबड्डी और खो-खो आदि खेलों में अपनी प्रतिभा, सूझ, कौशल और दम-खम का प्रदर्शन करेंगे।
प्रत्येक दिन अलग-अलग आयु वर्गों के लिए विशिष्ट खेल आयोजित किए जाएंगे। 30 अगस्त को समापन समारोह के दौरान फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण होगा।
अपने संबोधन के दौरान प्राचार्य श्री झा ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, कि प्रतियोगिता में जीत और हार महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह मायने रखता है कि आपने कितने उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। वार्षिक क्रीड़ा उत्सव 2025 केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा मंच है जो छात्रों को अपनी प्रतिभा, नेतृत्व और टीमवर्क को प्रदर्शित करने का अवसर देता है। यहम सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हैं।